Sunday, January 23, 2022

तो यह थी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की महात्मा गांधी से नाराजगी की वजह!

🍂महात्मा गांधी ने अंग्रेजी सरकार से एक समझौता किया। इस समझौते के  तहत अंग्रेज सभी कैदियों को रिहा करने हेतु राजी हो गए किन्तु एक ऐसा क्रान्तिकारी था जिसे रिहा करने से अंग्रेजी सरकार ने साफ़ मना कर दिया। वह क्रांतिकारी कोई और नहीं बल्कि भारत माता के प्रिय सपूत "भगत सिंह" थे।

जिस समय यह समझौता हो रहा था,उस समय नेता जी सुभाषचन्द्र बोस जेल में थे।नेता जी की इच्छा थी कि गांधी जी इस समझौते को अस्वीकार कर दें। यदि रिहा करना है तो भगत सिंह को भी रिहा किया जाए किन्तु गांधी जी निर्णय ले चुके थे और अपनी बात से मुकरना नहीं चाहते थे,लिहाज़ा भगतसिंह और उनके साथियों  को छोड़कर सभी कैदियों को रिहा करने पर सहमति बन गयी।

परिणाम यह हुआ कि भगत सिंह को उनके साथियों सहित फाँसी दे दी गयी जिससे नेता जी को अत्यंत आहत हुए। इस घटना के बाद नेता जी गांधी और कांग्रेस से काफ़ी नाराज रहने लगे। नेता जी न सिर्फ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बल्कि इस देश के रोल मॉडल भी हैं।

आज उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन💐🙏
                        ✍️ अनुज पण्डित

No comments:

Post a Comment

भक्ति और उसके पुत्र

🍂'भज् सेवायाम्' धातु से क्तिन् प्रत्यय करने पर 'भक्ति' शब्द की निष्पति होती है,जिसका अर्थ है सेवा करना। सेवा करने को 'भ...