Monday, April 24, 2023

कालिदास और समुद्रगुप्त से जुड़ी झूठी है यह बात

🍂महाकवि कालिदास तथा समुद्रगुप्त के विषय में वर्षों से चली पल रही मिथ्या धारणा को अब भूलना होगा। "Kalidas is the shakespeare of india" एवं  "Samudragupta is called the nepoleon of india"- ये दोनों उक्तियाँ असंगत हैं। पाश्चात्य कवि तथा शासक को  भारतीय कवि तथा शासक से बेहतर बताने की यह कवायद साफ़ ज़ाहिर करती है कि भारतीय कवि एवं शासक हर मायने में कमतर थे!

कविकुल के गौरव कालिदास को जिसने पढा है,वह यकीन के साथ कह देगा कि कालिदास सदृश कालजयी एवं उद्भट कवि आज तक न हुआ। कुछ मायनों में आदिकवि वाल्मीकि इनसे आगे अवश्य हो सकते हैं किन्तु शेक्सपीअर! कत्तई नहीं। शृंगार रस में सनी हुईं,उपमा अलंकार की बाढ़ से आप्लावित तथा प्रसाद गुण में लिपटीं उनकी रचनाएँ विभिन्न छन्दों की परिधि में नर्तन कर रही हैं। उनका खण्डकाव्य मेघदूतम् पढ़ते-पढ़ते भला किसके दृग् नहीं भीगते! भौगोलिक वर्णन पढ़कर क्या आप यह नहीं बोल पड़ेंगे कि कालिदास का भौगोलिक ज्ञान कितना दुरुस्त था! ऋतुसंहार पढ़ने से सहज ही बोध हो उठता है कि भारत की ऋतुओं की कितनी अच्छी समझ थी इन्हें! शाकुन्तल जैसा नाटक तो विश्वप्रिय है।

अब रही बात नेपोलियन की तो भले ही वह कुशल योद्धा और शासक रहा हो,अनेक लड़ाइयाँ लड़ी हों किन्तु उसका काल स्वर्णकाल नहीं ही था! इसके ठीक विपरीत गुप्त वंश के चौथे शासक समुद्रगुप्त पराक्रमी योद्धा,सफल सेनानायक एवं कुशल प्रशासक तो थे ही,साथ ही उनका काल भारत के स्वर्णयुग के जन्म का काल था।  समुद्र की सीमाओं पर्यन्त अपनी विजय पताका फहराकर उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। भला नेपोलियन की क्या सानी!

इन सब बातों से इतर सबसे महत्तपूर्ण बात यह कि कालिदास शेक्सपीअर के पूर्ववर्ती हैं तथा समुद्रगुप्त नेपोलियन के पूर्ववर्ती, तो यदि कहना ही है तो उक्त दोनों उक्तियों को उलट कर कहना चाहिए- "Shakespeare is the Kalidas of india"  तथा "Nepolean is called the Samudragupta of india."
                             ✍️   अनुज पण्डित

2 comments:

  1. कालिदास से किसी की भी तुलना नही की जा सकती है शेक्सपीयर ने love story लिखने के अलावा लिखा ही क्या जो लोग कालिदास से तुलना कर रहे है बहुत सुंदर भय्या पूर्ण सहमत

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद,आशीष❤️

    ReplyDelete

भक्ति और उसके पुत्र

🍂'भज् सेवायाम्' धातु से क्तिन् प्रत्यय करने पर 'भक्ति' शब्द की निष्पति होती है,जिसका अर्थ है सेवा करना। सेवा करने को 'भ...